फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in kasganj girl raped for taking revenge from her father

पिता से हुए झगड़े का बदला लेने को मासूम बच्ची के साथ की हैवानियत

Fri, 30 Jun 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज/सिढ़पुरा
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज/सिढ़पुरा Updated Fri, 30 Jun 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
in kasganj girl raped for taking revenge from her father
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पूर्व बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों ने बच्ची के पिता से शादी समारोह में झगड़े के प्रतिशोध में वारदात करने की बात कबूल की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 27 जून को कस्बे में शादी समारोह था। शादी समारोह में आरोपी कमलेश निवासी सुदामानगर और गटुआ उर्फ कृष्णपाल निवासी मऊ थाना सुन्नगढ़ी के साथ बच्ची के पिता का झगड़ा हो गया। दोनों आरोपी उस समय शराब के नशे में थे। झगड़ा होने के बाद लोगों ने बीचबचाव करा मामला शांत करा दिया। 
विज्ञापन


शादी से लौटने के बाद बालिका घर के बाहर चारपाई पर सुला दी गई और परिवारीजन घर में सो गए। तभी दोनों आरोपियों ने सोते समय बच्ची उठा लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बच्ची को उठाने के बाद दोनों आरोपियों ने और शराब पी और इसके बाद दोनों ने बच्ची के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया और रस्सी से गला दबाकर हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिढ़पुरा के थाना प्रभारी पहलवान सिंह यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के वस्त्रों पर भी खून आदि के धब्बे पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अपहरण, हत्या, दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट की धाराओं में जेल भेजा गया है। शादी के कार्यक्रम में दोनों ही आरोपी कमलेश और गटुआ दोनों का झगड़ा बच्ची के पिता के रिश्ते में लगने वाले भांजे जयवीर से हुआ था। 


दोनों आरोपी जयवीर से शराब के नशे में गालीगलौज कर रहे थे। बच्ची के पिता ने दोनों को गाली गलौज न करने की हिदायत दी थी। इसके बाद उनका झगड़ा हुआ। दोनों ने बच्ची के पिता को देख लेने की धमकी दी थी। बच्ची के पिता ने कहा कि उसे अहसास नहीं था कि वे अपनी धमकी को इस तरह से पूरा करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed