{"_id":"5db1a6bf8ebc3e0178343350","slug":"husband-pushes-wife-to-death-from-6th-floor-of-apartment-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में सनसनीखेज वारदात, पति ने छठी मंजिल से पत्नी को धक्का देकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा में सनसनीखेज वारदात, पति ने छठी मंजिल से पत्नी को धक्का देकर मार डाला
Fri, 25 Oct 2019 12:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना हाईवे क्षेत्र में बुधवार रात गणेशरा रोड पर अपार्टमेंट की छठी मंजिल के फ्लैट से एक युवक ने अपनी पत्नी को धक्का देकर मार डाला। नीचे गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर हाईवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गोवर्धन के जखन गांव निवासी गिर्राज सिंह के बेटे दिगंबर सिंह का विवाह साल 2005 में शेरगढ़ के गांव जैंतपुर निवासी इंदर सिंह की बेटी मीरा (34) से हुआ था। कुछ समय पहले ही वो परिवार के साथ दिगंबर थाना हाईवे क्षेत्र के गणेशरा रोड पर निधिवन हाइट्स में रहने लगा।
छठी मंजिल के फ्लैट से बुधवार रात तकरीबन 2.30 बजे उसने पत्नी को धक्का दे दिया। नीचे गिरने की तेज आवाज होने पर आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोग जाग गए। जब लोगों ने नीचे जाकर देखा तो सन्न रह गए। वहां खून से लथपथ मीरा की लाश पड़ी थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

आरोपी पति फरार
मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि मृतका के भाई हरपाल की तहरीर पर आरोपी दिगंबर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
आरोपी दिगंबर ट्रैवल्स एजेंसी चलाता है। वो शराब का आदी है। मृतका के भाई ने तहरीर में कहा कि 10 साल से बहनोई उनकी बहन से मारपीट करता था। कई बार समझाकर समझौते भी कराए गए, लेकिन उसका जुल्म नहीं रुका। आखिरकार उसने बहन को मार डाला।
मृतका मीरा के दो बच्चे सानिया (12) और राहुल (9) हैं। वारदात के वक्त दोनों सो रहे थे। आरोपी ने उनके कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी थी। मौत की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चों ने बताया कि पिता ने मां से मारपीट की थी। फिलहाल दोनों बच्चे मायके वालों के पास हैं।