{"_id":"58519d2a4f1c1bad5d64ae61","slug":"hotal-raj-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल राज पैलेस में रंगरेलियां मनाते पकड़े छात्र-छात्राएं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल राज पैलेस में रंगरेलियां मनाते पकड़े छात्र-छात्राएं

Updated Thu, 15 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
होटल राज पैलेस में रंगरेलियां मनाते पकड़े छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिकंदरा के पास होटल राज पैलेस में बुधवार अपराह्न पुलिस ने छापामार कर 18 युवक-युवतियों को रंगरेलियां मनाते पकड़ा। होटल मालिक फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए छात्र-छात्राओं को थाने ले आई। छात्राओं को हिदायत देकर छोड़ा गया।
बता दें, थाना सिकंदरा से तकरीबन सौ मीटर की दूरी पर स्थित यह होटल पहले आगरा गेस्ट हाउस के नाम से संचालित था। बुधवार को एक महिला युवक के साथ आई थी। किसी बात पर उनमें झगड़ा हुआ तो युवक ने महिला का मोबाइल तोड़ दिया। महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। यूपी-100 की गाड़ी पहुंच गई। होटल में युवक-युवती देख पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने थाना सिकंदरा पुलिस को सूचना दी। कमरों को चेक किया तो नौ छात्राएं और नौ युवक पकड़े गए। होटल का स्टाफ और मालिक भाग निकले। पुलिस सभी को थाना पर लेकर आई। छात्राएं सिकंदरा और हरीपर्वत क्षेत्र के कालेज में पढ़ने वाली थीं। पुलिस ने उनके परिवारीजनों को बुलाया और छात्राओं को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं युवक भी खुद को कालेज के छात्र बता रहे थे मगर दो युवक लल्ला सिंह निवासी इटावा और बाबी मोहन निवासी संगीता सिनेमा रोड, शाहगंज छात्र नहीं निकले। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा का कहना है कि युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने (धारा-294) में कार्रवाई की जाएगी। होटल को सीज करने के लिए भी थाने से रिपोर्ट भेजी जा रही है। इस होटल में दस दिन पहले भी छापा मारकर युवक-युवतियों को पकड़ा गया था।
पहले भी पकड़े थे आठ युवक-युुवती
सिकंदरा के होटल राज पैलेस में चार दिसंबर को भी पुलिस ने छापा मारा था। तब एक सीओ जांच करने आए थे। एक थाना क्षेत्र की किशोरी को अगवा करने के बाद इसी होटल में गैंगरेप किया गया था। इसका मुकदमा भी दर्ज है। सीओ घटना की पुष्टि के लिए जांच करने आए थे। उन्होंने युवक-युवतियों को देखकर थाना सिकंदरा पुलिस को बुला लिया था। हालांकि पुलिस ने लिखा-पढ़ी में होटल का नाम हटा दिया था। हालांकि मामला प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद होटल के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई। उसका लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी कर ली गई थी। पुलिस की जांच में आया था कि होटल में अय्याशी पहले भी पकड़ी जा चुकी है। यहां का रिकार्ड भी गड़बड़ मिला था।
विज्ञापन
पुलिस के संरक्षण में चल रही होटलों में अय्याशी
आगरा। सिकंदरा के कई होटलों में पहले भी छापेमारी में युवक और युवतियां पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से नाम बदलकर फिर से शुरू हो जाते हैं। छापे के बाद भी होटलों में यह खेल चल रहा है। हर बार पुलिस होटलों को बचा रही है। अफसरों की जानकारी में मामला आने के बावजूद कार्रवाई न होना तमाम सवाल खड़े करता है। इनमें जुआ और सट्टा भी पकड़ा जा चुका है। कुछ दिन यह धंधा रुकने के बाद फिर से शुरू हो जाता है।