फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hosiery trader murdered by his partner On Agra Delhi Highway

व्यापारी हत्याकांड: उधारी के 40 लाख रुपये हड़पने के लिए पार्टनर ने ही दिया वारदात को अंजाम

Sun, 10 Feb 2019 09:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Feb 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Hosiery trader murdered by his partner On Agra Delhi Highway
अस्पताल में भर्ती आरोपी पार्टनर और मृतक कारोबारी का फाइल फोटो
उधार लिए गए 40 लाख रुपये हड़पने के लिए एक होजरी व्यापारी ने अपने पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी होजरी व्यापारी ने अपने हाथ पर भी गोली मार ली और कार चलाकर आगरा के नयति हॉस्पिटल में जाकर भर्ती हो गया। 
विज्ञापन


इस मामले की पूरी साजिश होजरी के सामान की डिलीवरी देने जाते वक्त रची गई थी। मृतक के परिवार के शक जताने पर पुलिस मामले तक पहुंच गई और आरोपी व्यापारी से सच उगलवा लिया। हॉस्पिटल में पार्टनर को मृत घोषित कर दिया गया। उसे सीने में गोली मारी गई थी।
विज्ञापन


दिल्ली के रानी बाग निवासी रोहित पाहवा पुत्र मोहन लाल पाहवा और संदीप कुमार पुत्र सुनील कुमार पार्टनरशिप में होजरी का काम करते थे। दोनों पार्टनर शनिवार की रात दिल्ली से होजरी के सामान की डिलीवरी देने के लिए आगरा निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को हाथ में गोली मारी

काफी देरतक वो घर नहीं लौटे तो रोहित पाहवा के परिजनों ने जानकारी जुटाई। परिजनों को पता चला कि गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। यह जानकर आनन-फानन दिल्ली से चले परिजन आगरा के नयति हॉस्पिटल पहुंचे तो रोहित का शव देख रो पड़े। रोहित के सीने में गोली लगी थी।

उधर, होजरी व्यापारी संदीप के हाथ में गोली लगी देख परिजनों का माथा ठनक गया। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस बुलवा ली। संदीप ने बताया कि उन दोनों के साथ फरह के टोल प्लाजा पर वारदात हुई थी। हकीकत जानने के लिए फरह पुलिस संदीप कुमार को थाने ले गई। 

पुलिस ने सख्ती बरती तो होजरी व्यापारी संदीप ने सच उगल दिया और रुपये हड़पने के लिए साजिश करने की बात बताई। बताया जा रहा है कि आधी रात में पार्टनर को गोली मारने के बाद आरोपी ने खुद के हाथ में गोली मारी और फिर कार चलाकर उनके साथ वारदात होने का शोर मचाकर नयति हॉस्पिटल में भर्ती हो गया। जहां डॉक्टरों ने होजरी व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। 

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतक रोहित के भाई मोहित पाहवा की तहरीर पर होजरी व्यापारी और उसके नौकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ रिफाइनरी राकेश कुमार ने बताया कि होजरी व्यापारी ने 40 लाख रुपये हड़पने के लिए रोहित पाहवा की हत्या की है। 

मामले में मृतक रोहित पाहवा की कार फरह पुलिस के कब्जे में हैं। फारेंसिक टीम ने कार से महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। पूरी कार में खून फैला हुआ है। मृतक का मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।

दिल्ली के होजरी व्यापारी रोहित की हत्या के मामले में फरह पुलिस आरोपी पार्टनर संदीप को लेकर नौकर मेरठ के परतापुर निवासी मोहित को पकड़ने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि जल्द ही नौकर भी हत्थे चढ़ जाएगा। मेरठ का रहने वाला नौकर फिलहाल दिल्ली में बताया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed