फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Historyheater attacked advocate in agra

आगरा: हिस्ट्रीशीटर वीपी ने किया था अधिवक्ता पर हमला, एक आरोपी शाहिद हुआ गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Historyheater attacked advocate in agra
arrested - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में ऋषि मार्ग पर अधिवक्ता राम सारस्वत पर हमला हिस्ट्रीशीटर वीपी ने किया था। पुलिस ने एक नामजद आरोपी शाहिद को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उसने हमला करने में मुख्य आरोपी की मदद की थी। वीपी फरार है। 

विज्ञापन


जगदीशपुरा के चाणक्यपुरी निवासी अधिवक्ता राम सारस्वत पर 18 सितंबर को तहसील से स्कूटर पर घर जाते समय बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। अधिवक्ता ने शाहिद, आसिफ, हिस्ट्रीशीटर वीपी और दो अज्ञात के खिलाफ शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन



एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की गई। इसमें सामने आया कि हमला शाहगंज थाना के हिस्ट्रीशीटर वीपी ने किया था। वह खुद बाइक लेकर एक अन्य साथी के साथ आया था। फायर करके फरार हो गया था। बदमाश शाहिद और आसिफ ने उसकी मदद की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता और वीपी के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी कर रखी हैं। वीपी हाथ नहीं आ सका है। शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

तहसील के अधिवक्ताओं ने नहीं किया कार्य 

तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। इसमें दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर भी शामिल रहे। निबंधन कार्य भी नहीं किया। यहां थाना शाहगंज पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 

अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी कार्य नहीं करने का एलान किया है। इस दौरान दीवानी बार के अधिवक्ता विजय कुमार यादव, राजेन्द्र गुप्ता धीरज, राम कुमार रावत, केपी सिंह कुशवाहा, रामेन्द्र सिंह, श्यामसुंदर शर्मा, शिवनंदन शर्मा, कमल सिंह धाकरे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed