फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya11

गृहक्लेश से तंग पति ने विवाहिता को फावड़े से काट डाला

Tue, 01 Nov 2016 12:48 AM IST
गृहक्लेश से तंग पति ने विवाहिता को फावड़े से काट डाला
गृहक्लेश से तंग पति ने विवाहिता को फावड़े से काट डाला Updated Tue, 01 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
hattya11
murder
फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बत्तीसा में रविवार शाम एक पति ने अपनी पत्नी की गृहकलह से तंग आकर फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

ग्राम बत्तीसा निवासी मंजू (32) की हत्या का आरोप उसके पति पूरन सिंह पर लगा है। दिवाली के दिन शाम को उसकी फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष श्याम सिंह पीलवान और मंजू के मायके निबोहरा के ग्राम चरीपुरा से परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। पूरन सिंह ने बताया कि वह गृहकलह के चलते काफी परेशान था। पत्नी उससे लड़ती थी। इसी के चलते हत्या कर दी। दोनोें के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। ग्रामीणों ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने मृतका के भाई जसराम निवासी चरीपुरा की तहरीर पर पति पूरन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

अछनेरा के  गांव नागर गांव में सोमवार सुबह झगडे़ के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की तबे से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे का कारण जुआ खेलने का विरोध बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नागर निवासी नाहर सिंह और वीरेंद्र पुत्रगण साहूकार के साथ सीमा और ललिता पुत्री वीरीसिंह निवासी नगला खुशियाल थाना चिकसाना राजस्थान की शादी लगभग दस साल पहले हुई थी। सीमा और उसका पति नाहर सिंह अलग रहते हैं। जबकि ललिता अपने पति वीरेन्द्र सिंह, सास, ससुर व देवर के साथ पुराने मकान में रहती थी। वीरेंद्र ट्रक चालक है। वह रविवार को घर आया था। शाम को पूजा के बाद जुआ खेलने चला गया। जुए में हारने पर सुबह ललिता ने विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान वीरेंद्र ने घर में रखे तबे से ललिता की गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों के हंगामा करने पर गांव के लोगों से नोकझोंक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। मृतका के पिता वीरी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति वीरेन्द्र सिंह, देवर दिनेश और सास लक्ष्मी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed