फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya ki sajish

जेल में रची जा रही हास्पिटल संचालक की हत्या की साजिश

Sat, 25 Jul 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 25 Jul 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
hattya ki sajish
बाईपास रोड स्थित जय हास्पिटल के संचालक को जान का खतरा है। सेंट्रल जेल से एक कैदी ने हास्पिटल संचालक को भेजे पत्र में जानकारी दी कि उनकी हत्या की सुपारी देने को कुछ शूटर्स से तीन करोड़ रुपये में बातचीत हुई है। संचालक ने आईजी जोन डीसी मिश्रा को जानकारी दी। आईजी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाईपास रोड स्थित जय हास्पिटल में 21 जुलाई को डाक से बैरंग पत्र मिला। यह पत्र सेंट्रल जेल में बंद आजीवन कारावास के सजायाफ्ता कैदी छविराम सिंह ने भेजा है। इसमें छविराम ने हास्पिटल संचालक राजीव सिंह के पिता को संबोधित किया है। वह पूर्व में उनके खेतों में काम किया करता था। उसने पत्र में लिखा है कि कुछ लोग उनकी (राजीव सिंह की) सुपारी देना चाहते हैं। इसके लिए जेल में बंद कुख्यात शूटर्स से तीन करोड़ में बात चल रही थी, लेकिन शूटर्स पांच करोड़ मांग रहे हैं। शुक्रवार को राजीव सिंह ने आईजी को जानकारी दी। बता दें, इस हास्पिटल में करीब चार साल पहले बम विस्फोट हुआ था।  छह माह पहले इस हास्पिटल को धमकी भरा पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन


इनसेट
25 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी दे रहा धमकियां
राजीव सिंह ने बताया कि दयालबाग निवासी आशीष जैन ने जमीन के कारोबार के सिलसिले में उनसे 25 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद वह 19 जून 2014 को फरार हो गया था। आशीष ने पैसा वापस नहीं किया तो उन्होंने नौ अगस्त को एसएसपी से शिकायत की थी। 28 मार्च 2015 को थाना हरीपर्वत में आशीष और उसके घरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। राजीव का कहना है कि उसके परिवार के लोग उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इन्हीं लोगों ने उनकी सुपारी देने की बात की होगी। उन्होंने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह का कहना है कि धमकी की खबर पर उन्होंने हास्पिटल में जाकर जांच की थी। शाम तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
कैदी ने जेल में मोबाइल से कराई बात
हास्पिटल संचालक ने बताया कि जेल में तस्दीक करने को उन्होंने अपने मैनेजर बलवीर को सेंट्रल जेल भेजा था। यहां बलवीर ने छविराम से मुलाकात की। छविराम ने बताया कि वह शूटर्स से सेटिंग करा देगा। 20 लाख देने होंगे। अभी सुपारी देने वालों से फाइनल बात नहीं हुई है। इसके बाद छविराम ने एक शूटर से बलवीर की बात भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed