फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya

ससुरालियों पर मासूमों की हत्या का आरोेप, दी तहरीर

Sun, 28 Feb 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 28 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
hattya
सिकंदरा के राम मोहन नगर में दो मासूम बच्चों की हत्या कर मां छत से कूद गई थी। इस मामले में महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, महिला के मायका पक्ष ने ससुरालियों पर बच्चों की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बता दें, राम मोहन नगर निवासी शैलेंद्र वीर सिंह परमार का गुरुवार रात को पत्नी श्रुति से विवाद हो गया था। आरोप है कि श्रुति ने बेटे ढाई साल के आशुतोष और डेढ़ साल की बेटी कानु उर्फ गुड़िया की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फिनायल पीकर छत से कूद गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उस पर नजर रखने के लिए एक महिला और पुरुष सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि उसके परिवारीजन इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। श्रुति के पिता नरेंद्र सिंह भदौरिया ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराली एक प्लाट और 30 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। लगातार उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। ससुरालियों ने श्रुति को छत से फेंका है। शैलेंद्र ने ही बच्चों की हत्या की है। उन्होंने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है। मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, डीजीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed