फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya

अंत्येष्टि सपना की, गम बृजमोहन की मौत का

Sat, 06 Feb 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 06 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
hattya
नगला सुरई गांव में शुक्रवार शाम यमुना के किनारे सपना के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व गांव पहुंचे शव को सास-ससुर ने देखने से इंकार कर दिया। वहीं, अंतिम संस्कार में सपना के मायके वाले शामिल होने तक नहीं आए। दरअसल, बृजमोहन की हत्या और सपना की आत्महत्या किसी के गले नहीं उतर रही है। बृजमोहन की मौत के गम में पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार की सुबह बंटवारे की जिद पर अड़ी सपना ने अपने देवर बृजमोहन (10) की सर्वेश की मदद से मोंगरे से पीटकर हत्या कर दी थी। इस आरोप में मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया था। गुरुवार की सुबह जेल के स्विच रूम में सपना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की शाम सपना का शव नगला सुरई पहुंचा तो सास गुड्डी देवी और ससुर फूलसिंह व अन्य परिवारीजनों ने उसे देखा तक नहीं। उन्होंने साफ कह दिया कि बेटे की कातिल का मुंह नहीं देखना चाहते। बाद में यमुना नदी किनारे शव का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पति रवि ने दी। ग्रामीणों का मानना है कि जो महिला अपने देवर की जान ले सकती है वह आत्महत्या क्यों करेगी। वे आत्महत्या की बात मानने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने जांच के बाद सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई है। सपना के शव के अंतिम संस्कार के समय लोगों में बृजमोहन की हत्या का गम साफ दिखा। परिवारीजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सपना के मायके नेवरपुर से कोई भी नहीं आया। सूचना दी गई थी लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed