फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya

पत्नी पर हत्या का आरोप, परिवारीजनों का हंगामा

Sun, 24 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 24 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
hattya
खेरागढ़ के गांव नगला कमाल में शुक्रवार रात एक युवक का शव उसके घर में ही फंदे पर लटका मिला। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है लेकिन परिवारीजनों ने पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार देररात रामअवतार (24) पुत्र नत्थी सिंह निवासी नगला कमाल का शव घर में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है लेकिन रामअवतार के पिता नत्थी सिंह ने हत्या का आरोप पुत्रवधू करिश्मा पर लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोप लगाया कि पहले गला दबाकर बेटे की हत्या की, बाद में शव फंदे पर लटका दिया। उन्होंने करिश्मा सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिवारीजनों ने बताया कि रामअवतार पठानकोट में मजदूरी करते थे। शुक्रवार शाम को ही वह लौटे थे। दोनों पास में ही बने दूसरे घर में सो गए। रात को पड़ोसियों ने शोर सुनकर उन्हें बुलाया। अंदर जाकर देखा तो रामअवतार का शव पंखे से लटका था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर तसनीम अहमद रिजवी ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर पत्नी करिश्मा, साले पंकज पुत्र धर्मसिंह निवासी फरैंदी जगनेर, चचिया ससुर महेंद्र सिंह और मौसिया ससुर शिव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, ससुरालीजनों का कहना है कि रामअवतार अक्सर करिश्मा के साथ मारपीट करते थे। शुक्रवार रात घटना से पहले उन्होंने करिश्मा की पिटाई कर घर से निकाल दिया। इसके बाद फांसी लगा ली।
विज्ञापन

----------
पत्नी की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम
खेरागढ़। शनिवार देरशाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने करिश्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जगनेर-आगरा रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। दो घंटे तक चले जाम के दौरान रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर एसपीआरए बबिता साहू सर्किल के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने करिश्मा को हिरासत में लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रात लगभग आठ बजे जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed