फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya

फड़ दुकानदार की सिर कुचलकर हत्या 

Tue, 25 Oct 2016 12:24 AM IST
फड़ दुकानदार की सिर कुचलकर हत्या 
फड़ दुकानदार की सिर कुचलकर हत्या  Updated Tue, 25 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
hattya
फड़ दुकानदार की सिर कुचलकर हत्या  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलेसर रोड स्थित भूसे की टाल के बाहर ठेल पर सो रहे फड़ दुकानदार की सिर पर भारी वस्तु से प्रहार और गले पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसकी बहन के आने पर घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

मूलरूप से गांव रामपुर, सहपऊ, हाथरस निवासी यासीन खां (55) पुत्र सेठ खां पिछले कई साल से अपनी बहन अल्लारखी के घर जलेसर रोड स्थित जगदंबा इंटर कालेज के पास रहता था। वह मोतीलाल यादव मार्केट के पास खानपान के सामान की फड़ लगाता था। उसके बहनोई फजलू की जलेसर रोड पर भूसे की टाल है। यासीन रात में वहीं सोता था। सोमवार तड़के चार बजे उसकी बहन टाल पर आई तो यासीन का शव खून से लथपथ टाल के बाहर ठेल पर पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। यासीन के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। उसका एक कान कटा हुआ था। गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने के निशान थे। पुलिस का कहना है कि यासीन की जेब में 21 हजार रुपये सुरक्षित रखे मिले हैं। उसकी हत्या में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। परिवारीजन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं यासीन का एक बेटा इस्लाम नगर में रहता है। वहीं उसकी बेटी की शादी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed