फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hathi ghat

हाथी घाट पर 48 घंटे में एक और हत्या, जलाया शव

Sun, 30 Oct 2016 12:34 AM IST
हाथी घाट पर 48 घंटे में एक और हत्या, जलाया शव
हाथी घाट पर 48 घंटे में एक और हत्या, जलाया शव Updated Sun, 30 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
hathi ghat
MAUT
यमुना किनारा स्थित हाथी घाट पर 48 घंटे में एक और युवक की हत्या कर दी गई। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। इस बार भी पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों हत्याओं का आपस में कोई कनेक्शन हो सकता है। पुलिस का कहना है कि मृतकों की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

बता दें, गुरुवार सुबह हाथी घाट पर झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। उसे जलाया गया था। शनिवार सुबह आठ बजे भी एक युवक की लाश मिली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जब पुलिस पहुंची मृतक के कपड़ों में आग लगी हुई थी। पुलिस ने आग बुझाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि युवक का चेहरा और गुप्तांग जला हुआ है। उसके एक हाथ पर सुल्तान और सुनीता लिखा हुआ है। उसकी उम्र तकरीबन 30 वर्ष है। आसपास के इलाके में पुलिस ने उसकी पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ सदर असीम चौधरी का कहना है कि दोनों ही हत्याकांड को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया है। लाशें भी एक ही जगह पर मिली हैं। जांच की जा रही है। 72 घंटे बाद मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed