फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   harsha

हर्षा हत्याकांड में पुलिस को लगा झटका

Thu, 31 Dec 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 31 Dec 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
harsha
छात्रा हर्षा रामवानी की हत्या को आत्महत्या बताकर फाइल बंद करने की तैयारी में लगी सिकंदरा थाना पुलिस को बड़ा झटका लगा है। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस को न केवल गहराई से जांच करने की सख्त हिदायत दी है, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया है कि खुलासा पुख्ता सुबूतों के साथ करना होगा। उन्होंने पुलिस को यह भी निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार से कुछ छुपाया न जाए।
विज्ञापन

इससे पहले हर्षा के माता-पिता सिंधी समाज के लोगों के साथ एसएसपी से उनके कार्यालय में मिले। उन्होंने कहा कि सिंकदरा पुलिस केस को सुसाइड बता रही है जबकि  मामला साफ तौर पर हत्या का है।
विज्ञापन

हर्षा के पिता रतन रामवानी ने कहा कि पुलिस ठीक से जांच ही नहीं कर रही है। पहले तो एफआईआर के लिए ही तैयार नहीं थी। उन्होंने जोर डाला तो कह दिया कि तुम्हारी बेटी ने सुसाइड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ पहुंची सपा नेत्री मोनिका नाज ने कहा कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुसाइड की वजह यह बताई है कि हर्षा की पहले एक युवक से दोस्ती थी। बाद में उससे ब्रेक अप हो गया और दूसरे युवक से फ्रेंडशिप कर ली। वह तनाव में थी। उन्होंने कहा कि यह वजह हत्या की भी तो हो सकती है। क्या ऐसा संभव नहीं है कि दोनों में से किसी युवक ने गुस्से में खून से हाथ रंग लिए हों।

सभी की सुनने के बाद एसएसपी ने कहा कि जांच तथ्यों के आधार पर होगी। मामला हत्या का निकले या आत्महत्या का, पुलिस इसके साक्ष्य पेश करेगी।

मैसेज नहीं दिखा पाई पुलिस
रतन रामवानी ने बताया कि पुलिस ने केस को सुसाइड साबित करने के लिए उनसे कहा कि हर्षा ने अपने एक दोस्त को फेसबुक पर मैसेज किया था, इसमें लिखा था कि वह आत्महत्या करना चाहती है। उन्होंने बताया कि  जब पुलिस से वह मैसेज दिखाने के लिए कहा गया, तो साफ मना कर दिया। उनका दावा है कि पुलिस झूठ बोल रही थी। इससे पहले कहा था कि हर्षा को एक ग्रामीण ने रेलवे पटरी किनारे अकेले जाते देखा है, लेकिन उसका नाम नहीं बता पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed