{"_id":"2f11a7591ca6de32cc99196e283a1cda","slug":"hadse-me-3-ki-maut-16-ghayal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला समेत तीन की मौत, 16 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में महिला समेत तीन की मौत, 16 जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Aug 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंया-इरादतनगर मार्ग पर सोमवार दोपहर मोहनपुर के पास सामने से आ रहे डंपर से बचने के प्रयास में मैक्स गाड़ी सड़क किनारे खंदी में पलट गई। उसमें सवार दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना जगनेर के गांव नौनी निवासी महावीर परिवार के और गांव के लोगों के साथ मैक्स गाड़ी से छक्की गढ़ी थाना इरादतनगर निवासी रेवती प्रसाद की मौत पर शोकसभा में शामिल होने गए थे। मैक्स गाड़ी में कुल 35 लोग सवार थे। सोमवार दोपहर लगभग दो बजे लौटते समय मोहनपुर गांव के समीप सामने से तेज गति से आ रहे डंपर से बचने के प्रयास में मैक्स असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खंदी में पलट गई। चीखपुकार पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला। तब तक रेखा (25) पत्नी महावीर की मौत हो गई। हादसे में सांवरी, किरन देवी, करन सिंह, बच्चू, रामभरोसी, मुन्ना, कृष्णा देवी, कमलेश देवी, चंदा देवी, सुनीता, कुंवर देवी, भगवान देवी, श्यामवती, केतकी देवी सभी निवासी ग्राम नौनी, रूपसिंह निवासी ग्राम सोन और तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने तीन एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कालेज भेजवाया। मौके पर पहुंचे छक्की गढ़ी के ग्रामीणों ने महिला की मौत पर मुआवजे की मांग की। घटना की जानकारी पर उपजिलाधिकारी खेरागढ़ रामसिंह गौतम और क्षेत्राधिकारी राजेश यादव भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों आर्थिक मदद का आश्वासन दिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। देरशाम अस्पताल में उपचार के दौरान घायल सांवरी (55) पत्नी तेज सिंह और रामभरोसी (60) की भी मौत हो गई।