{"_id":"5803d4a24f1c1bf62d2911e2","slug":"gold-thife","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख के गहनों समेत एक्टिवा चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह लाख के गहनों समेत एक्टिवा चोरी
छह लाख के गहनों समेत एक्टिवा चोरी
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
कमला नगर में स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा के बाहर से चोर सराफ का एक्टिवा चोरी करके ले गए। एक्टिवा स्कूटर की डिकी में छह लाख के जेवरात रखे हुए थे। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कमला नगर निवासी सराफ सजल गोयल शनिवार दोपहर तकरीबन तीन बजे स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में रुपये निकालने आए थे। उन्होंने अपना एक्टिवा स्कूटर बैंक के बाहर खड़ा कर दिया। बैंक से रुपये निकालने के बाद शाम तकरीबन चार बजे बाहर आए तो स्कूटर नहीं मिला। सजल ने एक्टिवा को आसपास तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई। स्कूटर की डिकी में 200 ग्राम सोने के आभूषण सहित कई कागजात रखे हुए थे। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर एक्टिवा चोरी करके ले जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।