{"_id":"5a0d6db74f1c1b97678bbeb6","slug":"girlfriend-named-for-suicide-of-constable-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को ब्लैकमेल कर रही थी महिला मित्र, पिता ने लगाए और भी आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही को ब्लैकमेल कर रही थी महिला मित्र, पिता ने लगाए और भी आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 16 Nov 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में थाना ताजगंज की विभव नगर चौकी पर तैनात सिपाही की आत्महत्या के मामले में उसकी महिला मित्र और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों सिपाही से आठ लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
मना करने पर झूठे केस लगाकर जेल भिजवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। इसके बाद ही सिपाही ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सिपाही अक्षय गुर्जर (24) ताजगंज की विभव नगर चौकी पर तैनात था, उसका शव सोमवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिवारीजनों ने पहले हत्या का आरोप लगाया था।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने पर पुलिस ने मामला आत्महत्या का माना। अक्षय के पिता सतीश चंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने सिपाही की महिला मित्र और उसके पति पर आठ लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि सिपाही के मोबाइल को फोरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा, जिससे उसका डाटा रिकवर किया जा सके। महिला मित्र और उसके पति से पूछताछ की जा रही है। सिपाही मूलरूप से नोएडा के थाना बादलपुर स्थित गांव दुजाना का रहने वाला था।