{"_id":"59242b804f1c1bd208536968","slug":"girl-tried-to-burn-herself-in-collectrate-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की शिकार युवती ने किया कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ की शिकार युवती ने किया कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 23 May 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना जगदीशपुरा की रहने वाली युवती ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में एसएसपी आफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। पीड़िता अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलने ही वाली थी कि पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। पीड़िता का आरोप है 16 मई को उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। लेकिन, पुलिस अबतक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऐसे में निराश होकर उसने जान देने की सोची।
बताया गया है कि थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बोदला में रहने वाली युवती से 16 मई को शाकिर नाम के युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने सात दिन बीतने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। ऐसे में युवती और उसके परिवारीजन खौफ में हैं।
मंगलवार को पीड़िता अपनी मां के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गई। यहां वह केरोसिन से भरी केन साथ लाई थी। कलक्ट्रेट पहुंचते ही उसने एसएसपी ऑफिस के सामने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलने का प्रयास किया। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने युवती के हाथ से केरोसिन से भरी केन छीन ली।
विज्ञापन
आनन-फानन में पुलिसकर्मी उसे एसएसपी के पास ले गए। यहां एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने पीड़िता को आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर पीड़िता अपनी मां के साथ वापस लौट गई।