फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl student malpura

चोरी के आरोप से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 24 Nov 2016 12:10 AM IST
चोरी के आरोप से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
चोरी के आरोप से आहत छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी Updated Thu, 24 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
girl student malpura
अंबाला के नर्सिंग स्कूल में रैगिंग
गांव अजीजपुर निवासी कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा पर चोरी का आरोप लगा तो वह इसे सहन नहीं कर पाई। उसने घर पर फांसी लगा ली। शव का अंतिम संस्कार करने के बाद परिवार के लोग भी रिश्तेदारी में चले गए। पुलिस घर पहुंची तो वहां पर ताला लटका मिला।
विज्ञापन

छात्रा पर क्लास की ही अन्य छात्रा ने बैग से 300 रुपये चोरी का आरोप लगाया था। स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज देखी। बताया गया कि इसमें वह छात्रा बैग से कुछ लेती नजर आ रही है। इसकी जानकारी आरोप लगाने वाली छात्रा को दे दी गई। उसने क्लास में बता दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि छात्राओं ने आरोपी छात्रा पर कमेंट किए। इससे वह सदमे में आ गई। उसने स्कूल में कोई जवाब नहीं दिया। गुमसुम हो गई थी। छुट्टी के समय स्कूल में उस पर फिर से कमेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह घर पहुंची और दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। जब तक परिवारीजन पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद आनन फानन में शव का दाह संस्कार कर दिया। गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। पुलिस पहुंची तो घर पर ताला लटका मिला। पुलिस ने बताया कि घटना की लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed