फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl raped and murdered in kasganj

सुबह नाले में मिली मासूम की लाश, रातभर जो हुआ नहीं सुन पाएंगे

Wed, 28 Jun 2017 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला कासगंज
टीम डिजिटल/अमर उजाला कासगंज Updated Wed, 28 Jun 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
girl raped and murdered in kasganj
रेप - फोटो : अमर उजाला
रात में घर के बाहर सोई मासूम का शव सुबह नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। रातभर तलाश कर रहे परिवारीजनों के बालिका का शव देखकर होश फाख्ता थे। आगे की कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कासगंज में सिढ़पुरा के एक मोहल्ल में अनुसूचितजनजाति के लोग रहते हैं। वे दैनिक मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं। मोहल्ले में ही उनका आवास है। मंगलवार रात को इसी परिवार की एक दस वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर सोई थी। अचानक परिवारीजनों ने देखा तो बालिका नहीं मिली।  
विज्ञापन


इस पर परिवार के लोग खोजबीन में जुट गए। सुबह तक बालिका का कोई पता नहीं चला। तभी किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि नाले में एक बालिका का शव मिला। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। बालिका का शव रक्त रंजित था और उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि शव देखकर लग रहा है कि बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। आरोपी ने घटना को छिपाने के लिए लाश को नाले में फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed