फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl in agra raped during going for toilet

खेतों में शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर दरिंदे ने की पिटाई

Wed, 01 Nov 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला खंदौली (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला खंदौली (आगरा) Updated Wed, 01 Nov 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
girl in agra raped during going for toilet
demo pic
आगरा में खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात खेतों में शौच के लिए गई एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसे पीट दिया। 
विज्ञापन


जब पीड़िता पिता के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गई तो आरोपी और उसके भाई ने पिता-पुत्री की पिटाई कर घर से भगा दिया। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि एक किशोरी मंगलवार रात खेतों में शौच करने गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक वीरेंद्र वहां पहुंच गया। वह किशोरी को दबोचकर ले जाने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने पिटाई कर उसका मुंह बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर किशोरी और उसके पिता शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो वहां वीरेंद्र और उसके भाई राजू ने दोनों को पीटकर भगा दिया। 

बुधवार को पीड़ित परिवार ने थाना खंदौली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और उसके भाई राजू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed