फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl done suicide after returning from police station

थाने में पुलिस ने क्या कहा जो किशोरी ने घर आकर लगा ली फांसी

Fri, 12 May 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला घिरोर (मैनपुरी)
ब्यूरो/ अमर उजाला घिरोर (मैनपुरी) Updated Fri, 12 May 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
girl done suicide after returning from police station
suicide
मैनुपरी के थाना घिरोर क्षेत्र में बुधवार रात को थाने से किशोरी ने लौटकर आई किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के पिता को पुलिस ने थाने में बैठा लिया था। इसके बाद किशोरी को यह कहकर बुलाया कि वह थाने आकर गवाही दे। इसके बाद थाने गई किशोरी ने घर लौटकर मौत का रास्ता चुन लिया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना घिरोर क्षेत्र के एक गांव से एक युवती प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने पुलिस को बताया कि गांव की एक किशोरी भागी हुई लड़की के बारे में जानती है। 
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को पुलिस उस किशोरी के पिता को थाने ले गई। यहां से पुलिस ने फोन कर किशोरी से कहा कि वह थाने आकर जानकारी दे, नहीं तो उसके पिता को नहीं छोड़ेंगे।  इस पर किशोरी थाने पहुंची और वहां महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों ने उससे अकेले में बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी थाने से घर लौट गई लेकिन वह गुमसुम रही और बिना खाना खाए ही कमरे में चली गई। रात को उसने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में परिवारीजनों ने पुलिस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 


इधर सीओ कुरावली शमशेर सिंह का कहना है कि यह बात सही है कि किशोरी से थाने में पूछताछ की गई थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे वह आत्महत्या कर ले। हो सकता है कि परिवारीजनों की डांट फटकार से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की हो। एएसपी शिष्यपाल सिंह का कहना है कि तहरीर में ऐसी किसी भी बात का जिक्र नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed