फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl death in suspicious condition in etah

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

Sun, 12 May 2019 03:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 May 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
girl death in suspicious condition in etah
जांच करता पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


कस्बा निधौलीकलां के मोहल्ला शेखान निवासी 20 वर्षीय किरन कुरैशी पुत्री अरमान कुरैशी की शनिवार रात मौत हो गई। रविवार सुबह परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव को दफनाने के लिए जा रहे थे, तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन

 
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। युवती की मौत के संबंध में परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन वे कुछ भी बताने का तैयार नहीं हैं। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले में यह भी चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही युवत की हत्या हुई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही युवती की मौत का कारण पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed