फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl and boy committed suicide in firozabad

फिरोजाबाद: इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 24 Feb 2019 12:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Feb 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
girl and boy committed suicide in firozabad
suicide crime - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद निवासी इंटर मीडिएट के छात्र एवं छात्रा की मौत हो गई। छात्रा फांसी के फंदे से लटकी मिली, जबकि छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

 
आसफाबाद के मोहल्ला यादव नगर निवासी दृष्टि उर्फ मोना (17) पुत्री देवेंद्र सिंह यादव एसआर ज्ञानेश्वरी स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। रविवार की सुबह घर के अंदर कमरे में उसका शव लटका मिला। वो देवेंद्र सिंह की इकलौती बेटी थी। 
विज्ञापन


उधर, आसफाबाद लाइनपार निवासी बादल दीक्षित उर्फ सोनू (16) पुत्र मनोज कुमार दीक्षित की थाना रसूलपुर क्षेत्र में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बादल दीक्षित उर्फ सोनू भी इंटरमीडिएट का छात्र था। सोनू भी एसआर ज्ञानेश्वरी स्कूल में पढ़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के परिजनों ने बताई यह वजह

एसएसआई रसूलपुर सामून अली ने बताया कि छात्र के परिजनों ने शौच के लिए जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की तहरीर दी है। छात्रा मोना के परिजनों ने पेपर खराब हो जाने के कारण छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही है। 

मोना के पिता देवेंद्र सिंह यादव एवं बादल दीक्षित के पिता मनोज दीक्षित एक दूसरे के परिचित हैं। मनोज कोचिंग सेंटर संचालित करते हैं और देवेंद्र की आसफाबाद चौराहे पर दुकानें हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि छात्रा की मौत की सुनकर मनोज दीक्षित उनके घर पहुंचे थे। कुछ देर बाद उनके बेटे की ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिली। 
  
छात्रा मोना के पिता ने कहा कि बेटी प्रतिभाशाली छात्रा थी। हाई स्कूल में 87 प्रतिशत नंबर लाई थी। वो एसआर ज्ञानेश्वरी में इंटर की विज्ञान वर्ग की छात्रा थी। फिजिक्स का पेपर खराब हो जाने के कारण वह गुमसुम थी। सुबह देखा तो वो फांसी के फंदे पर लटक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed