{"_id":"5c724685bdec227f1c76c611","slug":"girl-and-boy-committed-suicide-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, छात्र की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, छात्र की ट्रेन से कटकर मौत
Sun, 24 Feb 2019 12:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
suicide crime
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद निवासी इंटर मीडिएट के छात्र एवं छात्रा की मौत हो गई। छात्रा फांसी के फंदे से लटकी मिली, जबकि छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम को अस्पताल भेजा है।
आसफाबाद के मोहल्ला यादव नगर निवासी दृष्टि उर्फ मोना (17) पुत्री देवेंद्र सिंह यादव एसआर ज्ञानेश्वरी स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। रविवार की सुबह घर के अंदर कमरे में उसका शव लटका मिला। वो देवेंद्र सिंह की इकलौती बेटी थी।
उधर, आसफाबाद लाइनपार निवासी बादल दीक्षित उर्फ सोनू (16) पुत्र मनोज कुमार दीक्षित की थाना रसूलपुर क्षेत्र में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बादल दीक्षित उर्फ सोनू भी इंटरमीडिएट का छात्र था। सोनू भी एसआर ज्ञानेश्वरी स्कूल में पढ़ता था।

Trending Videos
दोनों के परिजनों ने बताई यह वजह
एसएसआई रसूलपुर सामून अली ने बताया कि छात्र के परिजनों ने शौच के लिए जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की तहरीर दी है। छात्रा मोना के परिजनों ने पेपर खराब हो जाने के कारण छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात कही है।
मोना के पिता देवेंद्र सिंह यादव एवं बादल दीक्षित के पिता मनोज दीक्षित एक दूसरे के परिचित हैं। मनोज कोचिंग सेंटर संचालित करते हैं और देवेंद्र की आसफाबाद चौराहे पर दुकानें हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि छात्रा की मौत की सुनकर मनोज दीक्षित उनके घर पहुंचे थे। कुछ देर बाद उनके बेटे की ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिली।
छात्रा मोना के पिता ने कहा कि बेटी प्रतिभाशाली छात्रा थी। हाई स्कूल में 87 प्रतिशत नंबर लाई थी। वो एसआर ज्ञानेश्वरी में इंटर की विज्ञान वर्ग की छात्रा थी। फिजिक्स का पेपर खराब हो जाने के कारण वह गुमसुम थी। सुबह देखा तो वो फांसी के फंदे पर लटक गई।