{"_id":"597764ac4f1c1bfc138b486d","slug":"gang-rape-from-minor-girl-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को घर से गई थी किशोरी, चार दरिंदे ले गए ट्यूबवेल की कोठरी में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को घर से गई थी किशोरी, चार दरिंदे ले गए ट्यूबवेल की कोठरी में
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
Updated Tue, 25 Jul 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
rape demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम को दलित किशोरी को गांव के ही कुछ युवकों ने बंधक बना लिया। गांव के बाहर खेत में स्थित ट्यूबवेल की कोठरी में ले जाकर उसके साथ चार युवकों ने दुराचार किया। मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
किशोरी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी। रास्ते में गांव के चार युवक घात लगाए बैठे थे। अकेला देख युवकों ने किशोरी को बंधक बना लिया। वे उसे खेत में स्थित पुराने ट्यूबवेल की कोठरी में खींच कर ले गए। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उधर काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिवारीजन उसकी तलाश में खेतों की ओर आ रहे थे। किशोरी की चीख सुनकर कोठरी की ओर दौड़े। आरोपी दुराचार की जानकारी किसी को देने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अस्तव्यस्त हालत में पड़ी किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
परिवारीजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अतुल पुत्र रमेश चंद्र, अंगद पुत्र रामवीर यादव, मोटा पुत्र बलवीर सिंह और करुआ पुत्र रामहंस यादव के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रात में ही उसे मेडिकल को भेज दिया। शिकोहाबाद अस्पताल से उसे फीरोजाबाद महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस मेडिकल के बाद किशोरी को बयान दर्ज कराने महिला थाने ले गई। सीओ सिरसागंज अजय कुमार ने बताया सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले।