{"_id":"58ed20804f1c1ba368cf6733","slug":"gang-of-thieves-caught-with-son-of-saraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के बेटे संग पकड़ा चोरों का गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ के बेटे संग पकड़ा चोरों का गैंग
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Tue, 11 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा थाना पुलिस ने चोरों के एक गैंग को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का माल खरीदने के आरोप में सराफ के बेटे को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि इसी गिरोह ने आस पास चार बड़ी चोरी की हैं। इनमें लाखों का माल गया था। उधर पुलिस ने बरामदगी बहुत कम की है। इससे पीड़ितों में रोष है। वे लोग बुधवार को एसएसपी से शिकायत करेंगे।
गिरफ्तार चोर टेढ़ी बगिया का मोनू ठाकुर और कमला नगर का अमन कुमार है। इनसे चोरी का माल खरीदने के आरोप में कमला नगर का ही राहुल सिंह पकड़ा गया है। उसकी फव्वारा पर सराफ की दुकान है। पुलिस ने इनके पास से चांदी का कुछ सामान बरामद किया है। इसकी कीमत 50 हजार से भी कम बताई जा रही है। जबकि चोरी लाखों की हुई थी।
आदर्श नगर, अमर विहार और कर्मयोगी इंक्लेव में हुई चोरियों समेत चार वारदात का खुलासा इन पर किया गया है। उधर, आदर्श नगर में हुए चोरी के खुलासे के मामले में पीड़ित दीपक सिंघल का कहना है कि पुलिस ने गोलमाल किया है। चोरी में लगभग सात लाख कैश और इतनी ही रकम के जेवरात गए थे। पुलिस ने जो बरामदगी बताई है, वह केवल 20 हजार रुपये कीमत की चांदी की है।
विज्ञापन
यमुना पार में लाखों की चोरी
आगरा। एत्माद्दौला में तीन घरों में चोरी की घटना हुई है। इनमें लाखों का सामान गया है। श्याम नगर नरायच में सुरेश के घर से 1.5 लाख कैश और जेवरात चोरी गया है। नगला मोहन लाल में भी एक घर में लाखों की चोरी हुई है।