{"_id":"59676b574f1c1b5f5e8b477a","slug":"frustrated-lover-threaten-to-minor-girl-for-pouring-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक की किशोरी को धमकी, शादी नहीं की तो करूंगा ये हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे आशिक की किशोरी को धमकी, शादी नहीं की तो करूंगा ये हाल
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 13 Jul 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एक सिरफिरे आशिक ने एक किशोरी का जीना मुश्किल कर दिया है। शादी से इनकार पर उसे अगवा करने और तेजाब डालने की धमकी दी है। मोहल्ले में भी उसे बदनाम कर दिया है। पीड़िता ने तहरीर दी है।
जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले एक युवक से थी। युवक ने खुद को कंपनी में अधिकारी बताया था। किशोरी का कहना है कि युवक ने अपनी तनख्वाह 70 हजार रुपये बताई थी। उससे फोन पर भी बात करता। शादी की बात करने लगा।
किशोरी ने अपनी मां को इस बारे में बता दिया। मां ने युवक के बारे में पड़ताल की। उसकी मां घरों में कामकाज करती थी। यह जानकार युवती ने युवक से बात करना बंद कर दिया। शादी से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
किशोरी का आरोप है कि युवक अब उसे अगवा करने और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। दस जुलाई की शाम को वह घर में घुस आया। किशोरी को पकड़ लिया। उसकी मां आई तो मारपीट करने लगा। मां ने शोर मचाते हुए घर का गेट बंद कर दिया। मोहल्ले के लोगों के जुटने पर आरोपी छत से कूदकर भाग गया।