{"_id":"595a68824f1c1bf83e8b4586","slug":"fraud-from-jweller-in-mainpuri-on-the-name-of-income-tax-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर सर्च के नाम पर सराफ को लूटा, सूटबूट में आए ठग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयकर सर्च के नाम पर सराफ को लूटा, सूटबूट में आए ठग
ब्यूरो/अमर उजाला घिरोर (मैनपुरी)
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र स्थित एक सराफा की दुकान पर आयकर अधिकारी बनकर पहुंचे दो ठग दो किलो चांदी लेकर रफूचक्कर हो गए। ठगी की जानकारी होने के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई। मगर ठगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना घिरोर क्षेत्र निवासी सुरेंद्र वर्मा की कस्बा के बाजार में सराफ की दुकान है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे जब वह दुकान पर बैठे थे। तभी सूट बूट पहने दो लोग उसकी दुकान पर आए। बताया कि वह आयकर अधिकारी हैं। सराफ व्यापारी से एक बैग मांगा और कुछ ही देर में उसकी दुकान में रखी करीब दो किलो चांदी उसमें रख ली।
सराफा व्यापारी कुछ समझ पाता उससे पहले ही उसे थाने आने की बात कहकर दोनों ठग वहां से निकल गए। व्यापारी ने जब दुकान से बाहर निकल कर देखा तो उनका कोई अता पता नहीं था। वह तुरंत ही थाने पहुंचा और अधिकारियों से मिलने की बात कही। मगर थाने में बताया कि वहां कोई अधिकारी चांदी लेकर नहीं आए हैं। पुलिस ने व्यापारी से ठगों के हुलिया आदि की जानकारी जुटाई। साथ ही उनकी तलाश की लेकिन हाथ नहीं लगे।