{"_id":"59e22be34f1c1b6e548b74b6","slug":"fraud-from-italian-citizen-by-credit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर लुटेरों ने लगाया इटली के नागरिक को एक लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर लुटेरों ने लगाया इटली के नागरिक को एक लाख का चूना
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 14 Oct 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में रह रहे इटली के व्यवसायी को साइबर लुटेरों ने चूना लगा दिया। लुटेरों ने उसके क्रेडिट कार्ड का क्लोन बनाकर 1340 यूरो का आनलाइन लेनदेन कर लिया। मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम सेल मामले की जांच कर रही है।
आगरा के थाना सिकंदरा में इटली के रहने वाले डारिओ एंजेलो सेरेगाटो ने मुकदमा लिखाया है। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि डोरिओ व्यवसाय के सिलसिले में सितंबर महीने में आगरा आए थे। वह सिकंदरा स्थित एक जूता फैक्ट्री से व्यवसाय करते हैं।
वह बाईपास स्थित फ्रेंड्स गार्डन में रुके हुए थे। उन्हें पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से आनलाइन 1340 यूरो (तकरीबन एक लाख रुपये) का लेनदेन किया गया है। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि क्लोन क्रेडिट के जरिये यह किया गया है।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड से कई बार रिचार्ज किया गया है। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल ने शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला कि क्रेडिट कार्ड से लेनदेन भारत में नहीं किया गया है। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि साइबर सेल की रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।