{"_id":"5fc3adae01392f50f8050ce2","slug":"fraud-accused-told-him-home-minister-amit-shah-relative-mla-complaint-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री अमित शाह का 'भांजा' बनकर विधायक से ठगी की कोशिश, पुलिस हिरासत में आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गृहमंत्री अमित शाह का 'भांजा' बनकर विधायक से ठगी की कोशिश, पुलिस हिरासत में आरोपी
Mon, 30 Nov 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:11 AM IST
सार
2016 में उज्जैन के विधायक मोहन यादव से 65,000 की ठगी कर चुका है। विधायक ने अमीन को नाई की मंडी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी यश अमीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भांजा विराज शाह बनकर युवक ने शहर की दक्षिण सीट के भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय से 40 हजार रुपये ठगने की कोशिश की। शक होने पर विधायक ने जानकारी की तो पता चला कि युवक शाह का भांजा नहीं बल्कि गांधी नगर निवासी ठग यश अमीन है जो 2016 में उज्जैन के विधायक डॉ. मोहन यादव से ठगी के आरोप में जेल जा चुका है। इस पर योगेंद्र उपाध्याय ने अमीन को नाई की मंडी थाना पुलिस को सौंप दिया और उसके खिलाफ तहरीर दी है।
विधायक ने बताया कि यश अमीन ने चार दिन पहले फोन कर कहा था कि वह अमित शाह का भांजा विराज शाह बोल रहा है। आगरा में तीन-चार होटल बिकने वाले हैं, उसे एक खरीदना है, उसे सिर्फ इतनी मदद चाहिए कि होटल मालिकों से उसकी मुलाकात करा दें। इसके बाद उसने पांच बार फोन किया। हर बार यही कहा कि वह आगरा आने वाला है, काम हो जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Corona Virus: कोरोना संक्रमण से 165वीं मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 704 पहुंची
विज्ञापन
संदेह: होटल खरीदने आया तो कपड़ों के पैसे क्यों नहीं दिए
रविवार को यश ने कहा कि वह आगरा आ चुका है। फतेहाबाद रोड पर पांच सितारा होटल में ठहरा है। विधायक ने बताया वह दोस्त के बेटे की शादी में दिल्ली गए हुए थे। इसलिए वह घर आ जाए और बेटे आलोक से मिल ले। यश घर आया और बेटे को साथ लेकर कपड़ों के शोरूम पर गया। वहां उसने 40 हजार रुपये के कपड़े खरीदे और बिल का भुगतान करने के लिए बेटे आलोक से कहा। आलोक ने पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी। विधायक ने बताया कि उनका माथा ठनक गया कि इतना बड़ा आदमी जो करोड़ों का होटल खरीदने आया हो, वह कपड़ों की खरीदारी के पैसे खुद क्यों नहीं दे रहा।

Trending Videos
समझदारी : इंटरनेट से डिटेल देखी तो ठग निकला
विधायक ने बताया कि उन्होंने बेटे से कहा कि उसे घर ले जाए और कहे कि कपड़े घर ही आ जाएंगे। घर पहुंचकर बेटे ने उस युवक का मोबाइल नंबर ट्रू कॉलर पर चेक किया तो नाम विराज शाह नहीं, यश अमीन निकला। इससे शक पुख्ता हो गया। यश अमीन को सर्च इंजन पर चेक किया तो खबर निकली कि वह 2016 में उज्जैन के विधायक ठगी में जेल जा चुका है। यहां उसने कपड़े खरीदे, वहां मोबाइल खरीदकर 65 हजार का भुगतान विधायक से कराया था।
शातिर : पोल खुलते ही बोला-जो जेल गया वह हमशक्ल था
यश अमीन ने पहले से यह भी सोच रखा था कि अगर पोल खुली तो क्या कहना है। विधायक ने बताया कि जब उसे बताया कि वह जेल जा चुका है तो उसने कहा कि आप भी धोखा खा गए, जो जेल गया, वह उसका हमशक्ल था, सब धोखा खा जाते हैं। बाद में उसने कहा कि उज्जैन में पकड़ा गया युवक उसका जुड़वां भाई है जो परिवार से अलग रहता है।
पूछताछ की जा रही है
गृह मंत्री का रिश्तेदार बनकर विधायक से ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी