फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former pradhan shot his wife

पाली किरावली में पूर्व प्रधान ने पत्नी को गोली मारी

Mon, 08 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा। Updated Mon, 08 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Former pradhan shot his wife
फतेहपुर सीकरी के पाली किरावली में रविवार शाम को पूर्व प्रधान केशव ने अपनी पत्नी सुनीता को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे महिला को बच्चे पैदा न होना बताया गया है।  
विज्ञापन

गांव पाली निवासी केशव शाम तकरीबन साढ़े सात बजे घर गए थे। परिवारीजनों ने बताया कि घर में आते ही उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। सुनीता (45) ने इस बात का विरोेध किया। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। गुस्से में आकर केशव कमरे से तमंचा निकाल लाया और सुनीता पर फायर कर दिया। गोली सुनीता के कंधे में लगी। इससे वे घायल हो गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। केशव का भाई पप्पू भी आ गया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद सुनीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची सुनीता के भाई भूपेंद्र ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि सुनीता को बच्चे पैदा न होने के चलते आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती रही। पुलिस का कहना हैै कि केशव किसी न किसी बात पर पत्नी से झगड़ा करता रहता है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed