फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   for prostitution sister in low sold

जिस्मफरोशी के लिए एक लाख में बेच दी साली

Fri, 03 Jul 2015 02:17 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 03 Jul 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
for prostitution sister in low sold
परवरिश के बहाने ले जाकर जीजा ने साली को 1.10 लाख रुपये मेें जिस्मफरोशों के हवाले कर दिया। किशोरी दो महीने तक बंधक रही। एक रिश्तेदार की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गुरुवार को मुक्त करा लिया। एक आरोपी को भी पकड़ लिया गया है ।
विज्ञापन

खंदौली क्षेत्र की 15 वर्षीय संजना (परिवर्तित नाम) को उसका जीजा दो महीने पहले दिल्ली ले गया था। दिल्ली में एक महिला के घर पर रखा। डेढ़ महीने पहले मथुरा के थाना राया क्षेत्र स्थित पीलीगढ़ी निवासी देवेंद्र को बेच दिया। वह संजना को मथुरा लाकर रखने लगा। उसे बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। बुधवार को संजना को घर में रखा हुआ फोन मिल गया, जिससे उसने घटना की जानकारी खंदौली में रहने वाले एक रिश्तेदार को दे दी। रिश्तेदार ने मामले की जानकारी डीआईजी लक्ष्मी सिंह को दी। इस पर साइबर क्राइम यूनिट प्रभारी अर्जुन सिंह को किशोरी की बरामदगी के लिए लगाया गया। पुलिस टीम सर्विलांस की मदद से पीड़िता तक पहुंच गई। आरोपी देवेंद्र को भी पकड़ लिया। आरोपी जीजा और महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बाक्स
जेल में बंद हैं भाई और पिता
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती का भाई और पिता जेल में हैं। आरोप है कि भाई ने गांव की एक अन्य किशोरी को अक्टूबर में अगवा कर लिया था। उसे भी महिला के यहां पर रखा गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को जेल भेजा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सजता है ‘दुल्हन का बाजार’
पुलिस के मुताबिक, जिस्फरोशी के लिए लड़कियों का सौदा दिल्ली की महिला करती है। दूसरे शहर से लड़कियों को लाकर उसके घर पर रखा जाता है। इसके बाद उन्हें खरीदारों के सामने दुल्हन की तरह सजा कर सामने लाया जाता है। अधिक कीमत पर सौदा कर दिया जाता था। देवेंद्र ने भी संजना का सौदा ढाई लाख रुपये में कर दिया था, लेकिन उससे पहले ही उसे मुक्त करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed