{"_id":"5978b0dc4f1c1b2e6a8b47e0","slug":"firozabad-police-is-confirmed-about-opening-of-businessman-kidnapped-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपति अपहरणः एनसीआर में पुलिस का कैंप, जल्द खुलासे का दावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उद्योगपति अपहरणः एनसीआर में पुलिस का कैंप, जल्द खुलासे का दावा
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Wed, 26 Jul 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
संजीव गुप्ता का घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के लापता उद्योगपति संजीव गुप्ता की बरामदगी के प्रयास कर रही एसटीएफ और एसओजी के हाथ बुधवार को अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस संबंध में मौन साधे हुए हैं। इस समय जिला पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसटीएफ, इंटेलीजेंस और सर्विलांस टीम मिलकर काम कर रही हैं। पुलिस की एक टीम ने एनसीआर में कैंप किए हुए है।
एसटीएफ के साथ एसओजी पिछले पांच दिनों से उद्योगपति के अपहरण की एक-एक कड़ी को जोड़ रही है। संजीव गुप्ता की भले ही बरामदगी नहीं हुई है लेकिन उसके बारे में ठोस जानकारी पुलिस को मिली हैं। एसओजी और एसटीएफ देश के विभिन्न हिस्सों में डेरा डाले हुए है।
वहीं घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने संजीव गुप्ता की ऑर्चिट ग्रीन स्थित कोठी को नहीं छोड़ा है। उनके परिवार के सदस्यों पर पुलिस नजर रखे हुए है। परिवारीजनों से मिलने कौन कौन आया। कितनी देर रुका। पूरी खबर भी रखे हुए है। सादा वर्दी में पुलिस की एक टीम संजीव गुप्ता के आवास पर 24 घंटे सुराग तलाशने में लगी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की माने तो संजीव गुप्ता का व्हाट्सएप 48 घंटे से बंद जा रहा है। 24 जुलाई की रात 9.19 पर व्हाट्सएप बंद किया था। इससे पूर्व 24 जुलाई की रात संजीव गुप्ता के व्हाट्सएप नंबर से पत्नी को एक मैसेज प्राप्त हुआ था। इसमें कोठी के बाहर से फोर्स हटाने का जिक्र किया गया था। इसके बाद से व्हाट्सएप का प्रयोग नहीं किया गया।
वहीं फिरोजाबाद के प्रभारी मंत्री नीककंठ तिवारी ने भी भाजपा नेताओं से संजीव गुप्ता अपहरण मामले में पूरी जानकारी ली है। भाजपा नेताओं ने एडीजी से भी बात की।