फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firozabad police busted racket of fake currency

जाली करेंसी के रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से सुहागनगरी तक फैला नेटवर्क

Sat, 28 Oct 2017 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Oct 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
firozabad police busted racket of fake currency
पीसी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद पुलिस ने शनिवार को जाली करेंसी के सौदागर के साथ तीन लोगों को पकड़ा। एक आरोपी फरार हो गया। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने दिल्ली से सुहाग नगरी तक फैले जाली करेंसी के नेटवर्क का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के एसएसपी डा. मनोज कुमार ने बताया कि थाना दक्षिण पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने स्टेशन रोड पर पीछा कर कार सवार तीन लोगों को पकड़ा। एक फरार हो गया। इनके पास से 2000 रुपये के 68 जाली नोट (136000 रुपये) और 50 रुपये के 20 नोट (1000 रुपये) मिले हैं। 
विज्ञापन


इसके ‌अलावा जाली करेंसी बनाने वाले उपकरणों में प्रिंटर, पेन ड्राइव, स्याही, डाई, कटर और तार मिला है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी जाली करेंसी तैयार करते थे। इनमें मुख्य सरगना तेजिंदर पुत्र हरभजन निवासी गुरुद्वारा मोतीगंज पश्चिमी दिल्ली शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है सरगना

firozabad police busted racket of fake currency
जाली करेंसी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि तेजिंदर जाली करेंसी के रैकेट का सरगना है। जाली करेंसी के मामले में उसे कमला मार्केट दिल्ली से पुलिस वर्ष 2007 में और दिल्ली पुलिस ही विजय विहार दिल्ली से वर्ष 2012 में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

अन्य आरोपियों में इमरान उर्फ लंगडा नई बस्ती घिरोर मैनपुरी और अजय उर्फ टिंकू नेहरू नगर फिरोजाबाद शामिल हैं। फरार युवक सुमित वर्मा पुत्र नरेंद्र वर्मा निवासी घिरोर मैनपुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed