फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father made allegation of extortion on her daughter and son in law in mathura

रुपयों के लिए अपने ही पिता की दुश्मन बन गई बेटी, पति संग किया ये काम

Fri, 21 Jul 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 21 Jul 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
father made allegation of extortion on her daughter and son in law in mathura
जिला अस्पताल मथुरा के रिटायर्ड कर्मचारी से उसकी ही सगी बेटी और दामाद ने 15 लाख रुपये जबरन मांग रहे हैं। रिटायर्ड होने के बाद मिली रकम न देने पर अपहरण और हत्या की धमकी भी दी है। नौ अप्रैल को हुई घटना की एफआईआर 20 जुलाई कोतवाली में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


जिला महिला चिकित्सालय में स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले राधेश्याम शर्मा 31 दिसंबर 2016 को चतुर्थ श्रेणी पद से सेवानिवृत हुए है। रिटायर्ड होने पर उन्हें ग्रेच्युटी एवं फंड का 15 लाख रुपये मिला है। आरोप है कि तभी से उनकी बेटी इस रकम को मांग रही है। 
विज्ञापन


बार-बार फोन  करने के बाद भी रकम नहीं मिली, तो नौ अप्रैल को वह पति, देवर व दो अन्य लोगों के साथ घर पहुंच गई। यहां इन लोगों ने 15 लाख रुपये की मांग की। न देने पर रिटायर्ड कर्मचारी, उनकी पत्नी एवं बेटे को जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा तीन महीने बाद रिटायर्ड कर्मचारी की तहरीर पर कृष्णापुरी निवासी बेटी पिंकी, दामाद राकेश, देवर नीरज, सुमित एवं लेखिका के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि जांच करके आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed