{"_id":"5d0f0c558ebc3e344109bd37","slug":"father-in-law-brutally-beat-the-daughter-in-law-video-goes-viral-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से शिकायत करने पर बहू के साथ 'शर्मनाक' सलूक, ससुर ने आंगन में पटककर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस से शिकायत करने पर बहू के साथ 'शर्मनाक' सलूक, ससुर ने आंगन में पटककर पीटा
Sun, 23 Jun 2019 03:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Jun 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
वीडियो से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना जगदीश क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी बहू को आंगन में पटककर बेरहमी से पीटा। ससुर की बेरहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़ित महिला का कहना है कि पति, ससुर ने उसकी मां के मकान का धोखे से बैनामा करा लिया था। इसके बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की, जिस पर पुलिस ने ससुराल जाकर रहने के लिए बोल दिया। 22 जून को सुबह आठ बजे वो ससुराल आ गई।
घर में ससुर मौजूद थे। उन्होंने गेट बंद कर लिया। आरोप है कि ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुर ने उसे पीटा। आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग आ गए। किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दोनों में मारपीट हुई थी। ससुर के भी चोट आई हैं। उनका मेडिकल कराया गया है। आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया।