फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fatehabad

निबोहरा में प्रत्याशी पुत्र और समर्थक को गोली मारी

Sun, 29 Nov 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 29 Nov 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
fatehabad
 मतदान समाप्त होने से ठीक पहले निबोहरा में पोलिंग बूथ पर एक प्रत्याशी पुत्र को दूसरे प्रत्याशी के पुत्र ने गोली मार दी। घटना में उसका एक समर्थक भी घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

निबोहरा में पोलिंग बूथ पर प्रधान पद की प्रत्याशी कमला देवी का पुत्र महेश पहुंचे। वहां प्रधान पद की दूसरी प्रत्याशी भगवान देवी के पुत्र भावसिंह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महेश ने भाव सिंह पर तमंचे से फायर कर दिया। दो गोली चलाने से श्रीनिवास पुत्र रामसहाय (भाव सिंह का भाई और भगवान देवी का पुत्र) के सिर में गोली लग गयी। महेश के एक अन्य साथी द्वारा चलायी गयी गोली गढ़ी जहान सिंह निवासी रामहरी पुत्र मातादीन के सिर में लगी। इससे दोनों वहीं गिर पडे़। यह देख हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और हमलावरों की घेराबंदी की। इस दौरान कांकरपुरा निवासी हरदेच पुत्र ऊदल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। समाचार लिखे जाने तक थाना निबोहरा में घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी थी।
विज्ञापन


बिचोला में फायरिंग, तीन को लगी गोली
फतेहाबाद। बिचोला गांव में मतदान के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। इस दौरान तीन लोगों को गोली लगी। बाद में हुए पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम बिचोला में मतदान के दौरान लगभग 11:30 बजे एक उम्मीदवार के समर्थक हथियारों के साथ पोलिंग बूथ पर आ डटे। इसका दूसरे उम्मीदवारों ने विरोध किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इस दौरान रमन सिंह, रमाकांत पाठक और प्रीती को गोली लगी। बाद में हुए पथराव के दौरान कौशल, किशोर, विकास सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घटना के दौरान वोट डालने आये लोग इधर उधर भागने लगे। इससे मतदान बाधित हो गया। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी पंकज कुमार, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह और एसडीएम फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बलवाईयों की धर पकड़ की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। वहीं, गढ़ी उदयराज में फर्जी मतदान का प्रयास कर रहे एक दर्जन से अधिक लोगों को सीडीओ के साथ चल रही टीम ने हिरासत में लिया। एक युवक को कृपालपुरा में फर्जी मतदान की शिकायत पर हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed