{"_id":"5c949577bdec2214411981dd","slug":"farmer-killed-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: खेत पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा: खेत पर सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 22 Mar 2019 01:27 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Mar 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना फराह क्षेत्र में झोपड़ी में सो रहे किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उसका रक्त रंजित शव झोपड़ी में पड़ा मिला। सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना थाना क्षेत्र के गांव पिलुआ की है। आलू खोदाई के कारण गांव का गोपाल (65) पुत्र रामस्वरूप बुधवार रात को खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहा था। रात को किसी वक्त उसकी हत्या कर दी। अगले दिन सुबह जब परिजन वहां पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
किसान गोपाल का रक्त रंजित शव झोपड़ी के अंदर पड़ा था। किसान की हत्या से होली के मौके पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक गोपाल का एक ही बेटा ओमप्रकाश है। उसने थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सकता है।