{"_id":"57114c4f4f1c1b0a174a6e6b","slug":"farmer-khudkushi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Updated Sat, 16 Apr 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम घिलोय में लाखों रुपये के कर्ज में डूबे किसान ने गुरुवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। पिछले तीन साल में लगभग सवा तीन बीघा खेत बेचने के बाद भी कर्ज नहीं चुकने और अगले माह बेटी का गौना करने को लेकर किसान परेशान था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ग्राम कराही के मजरा घिलोय निवासी किसान मंगल सिंह (45) छह भाइयों में पांचवें नंबर के थे। उनके हिस्से में चार बीघा जमीन थी। उन्होंने लगभग तीन वर्ष पूर्व दो बैंकों से साढ़े तीन लाख रुपये कर्ज लिया था। जबकि साहूकारों से 50 हजार रुपये कर्ज ले रखा था। लाखों रुपये का आये दिन तगादा होता था। उन्होंने कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने लगभग सवा तीन बीघा खेत भी बेच दिया था। बचे हुए मात्र 17 बिस्वा खेत में उन्होंने गेहूं की फसल बोई थी। पिछले सप्ताह थ्रेसिंग में कम उपज निकली देख वे तनाव में आ गए थे। गुरुवार रात सोए लेकिन सुबह पेड़ पर उनका शव लटका मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा। उनके भाई ऊदल सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
-----
अगले माह करना था बेटी का गौना
उनके भाई ऊदल सिंह ने बताया कि मंगल सिंह के तीन पुत्रियों में दो नीलम और रेनू की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी आरती का गौना अगले माह होना था। उनके दो पुत्र गोपाल (11) और गोविंद (9) हैं। घटना के बाद से पत्नी कस्सो देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
--------
आर्थिक मदद की मांग
ब्लाक प्रमुख चौधरी टीकम सिंह, ग्राम प्रधान के पति चौधरी गोविंद सिंह, कांग्रेस नेता चौधरी महेंद्र सिंह, शेर सिंह, भरत सिंह, देशराज सिंह, प्रेम सिंह सिकरौदा, रामप्रकाश बीडीसी, विजय सिंह, अरुण कुमार आदि ने किसान के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।