फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer in agra done suicide after murder of wife

फंदे पर लटका मिला किसान का शव और चारपाई पर पत्नी की लाश, छोटा बेटा बोला ये

Sat, 23 Sep 2017 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा) Updated Sat, 23 Sep 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
farmer in agra done suicide after murder of wife
हत्या - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद, आगरा में डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम नीवरीं में शुक्रवार रात किसान और उसकी पत्नी का शव घर में मिला। किसान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में अलग रहता था। परिवार के अन्य लोग अहमदाबाद रहते हैं। मृतक दंपति के छोटे बेटे ने दोनों में रात झगड़ा होने की बात कही। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि गांव नीवरीं निवासी बचन सिंह (30) पुत्र कप्तान सिंह गांव में खेतीबाड़ी करता था। उसका भाई नीरज अहमदाबाद में नौकरी करता है। बचन सिंह के माता-पिता भी अहमदाबाद में ही रहते हैं। गांव के लोगों के अनुसार शुक्रवार रात को बचन सिंह रात में करीब 10 बजे अपने घर में था। 
विज्ञापन


रात में करीब 11 बजे उसने अपने बड़े लड़के मयंक (7) को छह माह की बेटी शगुन के साथ पास में ही टीवी देखने भेज दिया। घर में बचन सिंह का दूसरा लड़का विमल (3) रह गया। सुबह बचन सिंह के चाचा रामबाबू का लड़का रवि जब बचन सिंह को जगाने आया तो काफी देर के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्दा हटाया तो दिखा ये

farmer in agra done suicide after murder of wife
मह‌िलाएं - फोटो : अमर उजाला
जब रवि ने जंगले का पर्दा हटाकर अंदर देखा तो वह सन्न रह गया। बचन सिंह का शव छत पर लगे पंखे से कुंदे से लटक र‌हा था। उसकी पत्नी रेखा (28) चारपाई पर मृत पड़ी थी। रवि ने शोर मचाकर अन्य गांववालों को बुलाया। साथ ही घटना की सूचना ‌पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची डौकी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों ही शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। घटना की जानकारी पर एसपीआरए पूर्वी नित्यानंद राय, इंस्पेक्टर डौकी तेजबहादुर सिंह पहुंच गए थे। 

छोटे बेटे ने बताया बस ये

पुलिस ने जब बचन सिंह के छोटे बेटे विमल से पूछताछ की तो उसने रात में मम्मी-पापा के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी दी। इसके बाद वह कुछ नहीं बता सका। खबर लिखे जाने तक थाना डौकी में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। मौत ‌का सही कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed