फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family boycott on daughter's wedding in 'Dushman village'

‘दुश्मन गांव’ में बेटी की शादी पर परिवार का बहिष्कार

Thu, 09 Mar 2017 11:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 09 Mar 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
Family boycott on daughter's wedding in 'Dushman village'
शादी का विरोध - फोटो : Demo Pic
मलिकपुर गांव के पंचों ने गांव के ही रिंकू के परिवार को सामाजिक बहिष्कार का तुगलकी फरमान सुना दिया है। इस परिवार की खता सिर्फ इतनी है कि उसने गांव की रवायत के खिलाफ जाकर दूरा गांव में अपनी बेटी की शादी कर दी। बस फिर क्या था उस पर पंचों का कहर टूट पड़ा। दरअसल, दूरा गांव से मलिकपुर की सौ साल से दुश्मनी चली आ रही है। दोनों गांव के लोग आपस में रिश्ते नहीं करते। रिंकू ने दुश्मनी भुलाकर दोस्ती की नींव रखी। पंचायत ने यह भी एलान कर दिया कि अगर किसी ने इस परिवार से वास्ता रखा तो उसे 5100 रुपये दंड देना होगा।
विज्ञापन


गुल्टन सिंह के पुत्र रिंकू ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पंचायत के फरमान और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। उसका कहना है कि उस पर बहन की शादी तोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उससे कहा जा रहा है कि  दूरा से रिश्ता तोड़कर कहीं और दूसरी शादी करे। दबाव बनाने वालों में कई पूर्व प्रधान भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इन लोगों ने गांव में पंचायत कर उसके परिवार के बहिष्कार का फरमान सुना दिया है। पूरे गांव से कह दिया है अगर किसी ने उसके (रिंकू के) परिवार के किसी सदस्य से बात भी की तो उससे 5100 रुपये दंड लिया जाएगा। रिंकू ने बताया कि विरोध के चलते उसने दो महीने पहले गुपचुप तरीके से शादी की थी। बहन का ससुर मध्य प्रदेश में एसटीएफ में सब इंस्पेक्टर है। पति फौज में सिपाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में फतेहपुर सीकरी थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव का कहना है कि रिंकू ने उनसे मिलकर पंचायत का पूरा मामला बताया है। गांव में पुलिस भेजकर जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों से बात की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

जानिए कैसे पड़ी इस दुश्मनी की नींव ?

Family boycott on daughter's wedding in 'Dushman village'
मारपीट - फोटो : Demo Pic
पिटाई से ठनी दुश्मनी
मलिकपुर के बुजुर्गों का कहना है कि दुश्मनी सिर्फ दूरा और मलिकपुर के बीच नहीं है। दूरा से चाहरवाटी के सभी गांव दुश्मनी रखते हैं। यह दुश्मनी सौ साल से चली आ रही है। सौ साल पहले दूरा के लोगों ने एक मामले में चाहरवाटी के युवकों की पिटाई कर दी थी। तभी से ऐसी ठनी कि दूरा से सभी तरह के रिश्ते हमेशा के लिए तोड़ दिए गए। चाहरवाटी में 84 गांव आते हैं। मलिकपुर इनमें से ही एक है।

दूरा के प्रधान ने कहा, यह सही नहीं
गांव दूरा के प्रधान मुकेश कुमार का कहना है कि पूरा मामला संज्ञान में आया है। चाहरवाटी के गांवों की लगभग 50 लड़कियां हमारे गांव दूरा में ब्याही हैं। वहां के लोग विरोध करें तो उन सबका करें। इस अकेले परिवार का विरोध क्यों किया जा रहा है। परिवार के बहिष्कार का निर्णय लेना पूरी तरह से गलत है।

मलिकपुर के प्रधान ने किया इंकार
मलिकपुर के ग्राम प्रधान रामेश्वर का कहना है कि मामला मेरी जानकारी में हैं। रिंकू सिंह का या उसके परिवार का किसी ने कोई बहिष्कार नहीं किया है। वह गांव में परिवार के साथ आराम से रह रहा है। पूर्व प्रधान राजवीर सिंह का कहना है कि रिंकू सिंह पर उसकी बहन की शादी तोड़ने का दबाब नहीं बनाया गया है। न ही उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed