{"_id":"5964e74f4f1c1b681c8b4682","slug":"facebook-post-of-a-man-viral-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर फ्रेंड्स ने कर दी ये हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर फ्रेंड्स ने कर दी ये हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला कुरावली (मैनपुरी)
Updated Tue, 11 Jul 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में एक युवक को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। युवक मानसिक रूप से खुद को काफी परेशाना महसूस कर रहा है।
बताया गया है कि मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी श्रीकांत शाक्य बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। नौ जुलाई को वह दवा लेने के लिए चिकित्सक के यहां गए थे। श्रीकांत के अनुसार तबियत खराब होने के कारण उन पर चला नहीं जा रहा था। तभी कस्बा के दो लोगों ने उसकी फोटो और वीडियो बना लिए।
आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसे शराबी बताते हुए फोटो और वीडियो को व्हाट्सएप व फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इससे यह बात पूरे गांव और आसपास क्षेत्र में फैल गई। कई लोग श्रीकांत के घर पर आकर इसके बारे में पूछताछ करने लगे। उसका घर से निकलना भी दूभर हो गया। इससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है।
विज्ञापन
इसके बाद भी जब आरोपी नहीं माने तो उसने एसपी राजेश एस को प्रार्थना-पत्र भेजा। इसमें पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई कि आरोपियों ने उसे बदनाम करने की साजिश रची है। ऐसे में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।