फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   facebook post of a man viral in mainpuri

युवक को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर फ्रेंड्स ने कर दी ये हरकत

Tue, 11 Jul 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरावली (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला कुरावली (मैनपुरी) Updated Tue, 11 Jul 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
facebook post of a man viral in mainpuri
facebook
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में एक युवक को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। युवक मानसिक रूप से खुद को काफी परेशाना महसूस कर रहा है।   
विज्ञापन


बताया गया है कि मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी श्रीकांत शाक्य बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। नौ जुलाई को वह दवा लेने के लिए चिकित्सक के यहां गए थे। श्रीकांत के अनुसार तबियत खराब होने के कारण उन पर चला नहीं जा रहा था। तभी कस्‍बा के दो लोगों ने उसकी फोटो और वीडियो बना लिए। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसे शराबी बताते हुए फोटो और वीडियो को व्हाट्सएप व फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इससे यह बात पूरे गांव और आसपास क्षेत्र में फैल गई। कई लोग श्रीकांत के घर पर आकर इसके बारे में पूछताछ करने लगे। उसका घर से निकलना भी दूभर हो गया। इससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी जब आरोपी नहीं माने तो उसने एसपी राजेश एस को प्रार्थना-पत्र भेजा। इसमें पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई कि आरोपियों ने उसे बदनाम करने की साजिश रची है। ऐसे में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed