फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   EMI free car company had opened with fake documents

फर्जी दस्तावेज से खोली थी ईएमआई फ्री कार कंपनी

Fri, 04 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 04 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
EMI free car company had opened with fake documents
करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी ईएमआई फ्री कंपनी के डायरेक्टर ध्यान प्रताप सिंह को सिकंदरा पुलिस ने 24 घंटे के रिमांड पर लेकर बुधवार को पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। उसने बताया कि कंपनी खोलने के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया था। कार पर विज्ञापन के जरिए प्रचार करने की भी अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

आवास विकास में 2014 में खोली गई इस कंपनी ने ईएमआई कार दिलाने के नाम पर 31-31 हजार और कंपनी की फ्रेंचाइजी के लिए तीन तीन लाख रुपये लिए थे। उसके झासे में आगरा और अलीगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, गुजराज, बिहार, छत्तीसगढ़ तक के लोग आ गए थे।
विज्ञापन

13 अगस्त को उसकी जालसाजी सामने आ गई। लोगों को दिए गए चेक बैंक में बाउंस हो गए। उसके खिलाफ सिकंदरा थाना में 31 केस दर्ज कराए गए थे। इसका पता चलते ही वह 2008 के बुलंदशहर के मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। सिकंदरा पुलिस ने बुधवार सुबह उसे रिमांड पर लिया। उससे कार लोन में इस्तेमाल बैंक से संबंधित 400 दस्तावेज के बारे में सवाल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कई दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद कंपनी खोलने के लिए इस्तेमाल दस्तावेज के बारे में पूछा तो इनमें भी कई फर्जी मिले। उसने कंपनी खोलने के लिए किसी भी स्तर से कोई अनुमति नहीं ले रखी थी। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि उसके पूछताछ अभी चल रही है। कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल चुकी हैं।
‘मैंने 60 अधिकारियों को कार गिफ्ट की’
आगरा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान डीपी सिंह ने कहा है किवह आसानी से फंसने वाला नहीं था। उसने 60 अफसरों को कार गिफ्ट की थी। इनका डाउन पेमेंट उसने दिया। इसके बाद ईएमआई भी दे रहा था। इनमें से 15 पुलिस अधिकारी हैं। इनमें से कई आगरा के भी हैं। उसने यहां तक दावा किया कि ये अधिकारी अभी भी उससे उपहार में मिली कार चला रहे हैं। हालांकि उसने किसी का नाम बताने से इंकार कर दिया है।
उसका कहना था कि अगर नाम लिया तो और बड़ी मुश्किल में फंस जाएगा। इस पर पुलिस का कहना है कि वह खुद को बचाने के लिए झूठ बोल रहा है।
दरोगा ने ब्लॉक कराए थे चार एकाउंट
उसने बताया कि उसके बैंक आफ महाराष्ट्र, बैंक आफ इंडिया, एसबीआई और बीएमबी में कंपनी के खाते हैं। उपहार न मिलने पर इटावा के एक दरोगा ने इन खातों को बंद करवा दिया था। इसके बाद एक हजार से ज्यादा चेक बाउंस हो गए थे।

फ्रेंचाइजर्स ने बना ली अपनी कंपनी
आरोपी डायरेक्टर डीपी सिंह ने मीडिया को बताया कि उनके कई साथियों ने कंपनी का पैसा उड़ाया है। इनमें कई फ्रेंचाइजर भी शामिल हैं। उन्होंने नए नाम से कंपनी भी खोल ली हैं। उसने कहा कि धोखाधड़ी उसने नहीं की है। यह सब फ्रेंचाइजर्स का किया धरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed