{"_id":"add23429722fb4c0f769cffe3f78911c","slug":"electrical-engineer-arrested-taking-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अवर अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली अवर अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बुधवार दोपहर पावर कार्पोरेशन के विद्युत सुरक्षा विभाग के कमला नगर स्थित दफ्तर से अवर अभियंता (जेई) रतन कुमार को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। उसने कमला नगर के एफ ब्लॉक निवासी विद्युत ठेकेदार अमित बंसल से लेकर जैसे ही 500 के 100 नोटों की गड्डी अपने हाथ में पकड़ी, वैसे ही टीम ने उसे घेर लिया गया। आरोप है कि उसने यह रिश्वत ठेका लाइसेंस नवीनीकरण के लिए ली थी।
अमित बंसल ने बताया कि ठेका लाइसेंस का नवीनीकरण हर साल कराया जाता है। इस बार 19 जनवरी को उनसे विद्युत सुरक्षा विभाग के जेई रतन कुमार ने उनके स्टाक की चेकिंग और स्टाफ की जानकारी लेने के बाद कहा कि नवीनीकरण तो हो जाएगा, लेकिन इसके बदले में 50 हजार रुपये देने होंगे। जब उन्होंने असमर्थता जताई तो जेई ने उनका लाइसेंस निरस्त कराने की धमकी दी। इससे डरकर उन्होंने पैसे का इंतजाम करने के लिए समय मांगा और फिर विजिलेंस दफ्तर जाकर एसपी अरविंद कुमार से शिकायत कर दी।
अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को ‘ट्रैप’ की योजना बनाई गई। दोपहर पौने तीन बजे विजिलेंस टीम ने रतन कुमार को उनके दफ्तर से ही 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत न्यू आगरा थाना में केस दर्ज कराकर उन्हें मेरठ में कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।