फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dupatta

है किसी में दम जो ‘दुपट्टा’ उतार लाए

Sun, 13 Sep 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 13 Sep 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
dupatta
 एत्माद्दौला क्षेत्र में दबंग की करतूत से पड़ोसी परिवार दहशत में है। उसने झगड़े के दौरान खींचा गया पड़ोसी महिला के दुपट्टे को अपनी छत पर झंडे सरीखा टांग दिया है। एलान किया है कि जिस किसी ने इस दुपट्टे को उतारने का प्रयास किया उसे वह गोली मार देगा। क्षेत्र में दुपट्टा अब चर्चा का विषय बन गया है। आते-जाते लोग उसे देखकर खामोशी से भले गुजर जाते हों पर शर्म और जिल्लत से उस महिला का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

 एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की टेढ़ी बगिया के अशोक विहार कालोनी निवासी हरप्रीत सिंह का दस सितंबर को पड़ोस में रहने वाले फौरन सिंह से सबमर्सिबल का पाइप लगाने के पीछे विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज के बाद मारपीट और फिर पथराव भी हुआ। महिलाओं में भी मारपीट हुई। हरप्रीत सिंह ने बताया कि फौरन सिंह ने इसी दौरान उनकी पत्नी का दुपट्टा खींच लिया। शुक्रवार को उसने दुपट्टे को अपने घर की छत पर बांस के सहारे से टांग दिया। हरप्रीत का आरोप है कि फौरन चुनौती दे रहा है कि अगर किसी में दम है तो वह दुपट्टे को उतारकर दिखा दे। वह ऐसा करने वाले को गोली मारने की धमकी देते हुए तमंचा दिखता फिर रहा है। मोहल्ले के लोग उसके डर से विरोध तो दूर मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

छत पर फहराता दुपट्टा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे हरप्रीत की पत्नी का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस मामले की शिकायत करने शनिवार को हरप्रीत आदि एसएसपी आफिस भी आए। मगर, अधिकारियों के नहीं मिलने पर वापस लौटना पड़ा। एसओ ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। बता दें, मारपीट मामले में पुलिस ने उसी दिन हरप्रीत और दूसरे पक्ष के एक अन्य व्यक्ति को शांति भंग में गिरफ्तार भी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed