{"_id":"5c979f95bdec22144b7ef892","slug":"drug-seller-shot-dead-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दवा विक्रेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने थाना घेरा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा में दवा विक्रेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने थाना घेरा, हंगामा
Sun, 24 Mar 2019 08:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Mar 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
हत्या के लोगों ने किया थाने का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में रविवार शाम को गांव खजूरी-मदैम मार्ग पर बाइक सवार दवा विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कनपटी से सटाकर गोली मारी गई है। हमलावर बाइक पर सवार थे और असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
पुलिस सूचना के बाद भी देरी से पहुंची, जिससे गुस्साई भीड़ ने मथुरा-अलीगढ़ मार्ग को जामकर राया थाना घेर लिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। करीब डेढ़ घंटे तक मथुरा अलीगढ़ मार्ग के जाम रहने से सैकड़ों वाहन फंस गए।
राया के गांव कोलुआ निवासी सहदेव (30) पुत्र गोकुल सिंह की सादाबाद रोड पर रामपुर चौराहे के पास सौरभ मेडिकल के नाम से दवाई की दुकान है। रविवार की शाम करीब 7:15 बजे वो राया से मेडिकल के लिए दवाई लेकर घर के लिए लौट रहा था।

कनपटी पर मारी गई गोली
सहदेव गांव खजूरी-मदैम में बंबे के पास पहुंचा तो वहां बाइक सवार नकाबपोश दो हमलावरों ने दवाई विक्रेता की बाइक रुकवाई और कुछ बातचीत करने के बाद कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही दवा विक्रेता बाइक से जमीन पर गिर पड़ा।
राहगीरों की सूचना पर काफी देर बाद पहुंची राया पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सहदेव को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दवा विक्रेता की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने थाना राया को घेर लिया और थाने के सामने मथुरा-राया मार्ग जाम कर दिया।
गुस्साए ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पांच थानों की फोर्स और पीएसी भी पहुंच गई। अफसरों ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ महावन पीपी सिंह ने बताया कि दवाई विक्रेता के हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।