फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drone camera flown over restricted area of Taj Mahal in Agra

ताजमहल की सुरक्षा में फिर सेंध, मुख्य गुंबद पर 12 मिनट तक उड़ता रहा ड्रोन

Sun, 17 Mar 2019 10:49 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Mar 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Drone camera flown over restricted area of Taj Mahal in Agra
ताजमहल

ताजमहल की सुरक्षा में एक बार फिर ड्रोन ने सेंध लगा दी। शनिवार शाम को मुख्य गुंबद पर 12 मिनट तक ड्रोन उड़ता रहा। इसकी जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पड़ताल की। पुलिस ड्रोन उड़ाने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


ताजमहल के प्रतिबंधित यलो जोन में ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकता है। इसके बावजूद ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। शनिवार शाम 6:25 बजे मेहताब बाग की तरफ से आया ड्रोन ताजमहल के मुख्य गुंबद पर आ गया। तकरीबन 12 मिनट तक ड्रोन ने चक्कर काटे। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ और पुलिसकर्मी जब तक सक्रिय हो पाए, तब तक ड्रोन वापस 11 सीढ़ी की तरफ चला गया। एसओ ताज सुरक्षा के मुताबिक, ड्रोन को उड़ाने वाले की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी स्पेनिश पर्यटक ड्रोन लेकर ताज के पश्चिमी गेट तक पहुंच गया था। एक राहगीर की सूचना पर पुलिस ने पर्यटक को पकड़ा। इसके बाद माफीनामा लिखवाकर छोड़ा था। 

जानकारी के अभाव में पर्यटक ड्रोन उड़ा देते हैं

ताजमहल की सुरक्षा के यलो जोन में ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकता। इसके लिए होटलों संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वह पर्यटकों को इसकी जानकारी दें। इसके बावजूद जानकारी के अभाव में पर्यटक ड्रोन उड़ा देते हैं। 

कई बार पर्यटकों को पुलिस ने पकड़ा भी है। होटल संचालकों की लापरवाही पर मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। ताजमहल पर पहले भी ड्रोन उड़ाए जा चुके हैं। 23 फरवरी और 26 जनवरी को भी ड्रोन उड़े थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed