फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   double murder in khandari

खंदारी में बुजुर्ग दंपति की हत्या कर लूटपाट

Mon, 16 Nov 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 16 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
double murder in khandari
शहर की पॉश कालोनी खंदारी के हनुमान चौराहा पर शनिवार रात चमड़ा कारोबारी अवनीश कुमार ग्रोवर (69) और उनकी पत्नी ऊषा रानी (65) की घर में मेन गेट के पास फावड़े से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दोनों के शव घसीटकर गैराज में बंद कर दिए। लाखों की लूट भी की गई है। सनसनीखेज वारदात का पता रविवार सुबह सात बजे चला। हत्यारों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को हत्या में किसी परिचित का हाथ होने का शक है। उधर, शोक में खंदारी और हींग की मंडी के बाजार बंद रहे।  
विज्ञापन

 अवनीश कुमार ग्रोवर का हींग की मंडी में ग्रोवर लेदर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से कारोबार है। उनके इकलौते बेटे गिरीश (40) 12 नवंबर को पत्नी और बच्चों के साथ बहन बिंटी के पास पश्चिम विहार, दिल्ली गए थे। बिंटी की बेटी गायत्री की पांच दिसंबर को शादी है। रविवार सुबह वापस आगरा चलने से पहले गिरीश को फोन पर मम्मी-पापा के मर्डर की खबर मिल गई।
विज्ञापन

अवनीश के साथ शहीद स्मारक पर रोजाना मार्निंगवॉक करने वाले रमेश महाजन और चांद दीवान उनके न आने पर घर पहुंचे तो खून देखकर पास ही सूर्यनगर में रहने वाले उनके भाइयों को बताया। भाइयों ने खंदारी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गैराज का शटर उठाया तो दोनों की लाशें पड़ी मिलीं। उनके पैर और मुंह पर टेप लगा था। मेन गेट पर खून से सना फावड़ा पड़ा था। फर्श पर घसीटे जाने के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश ग्रोवर के बेडरूम में लूट की गई थी। दोपहर 12 बजे पहुंचे गिरीश ने बताया कि घर में निर्माण कार्य चल रहा था। इस आधार पर पुलिस ने मजदूर और ठेकेदार से पूछताछ कर रही है। डाग स्क्वैड कोई सुराग नहीं दे पाया। फील्ड यूनिट ने फिंगर प्रिंट लिए हैं। अवनीश ग्रोवर का मोबाइल फोन गायब है। सर्विलांस टीम इसकी लोकशन ट्रेस करने में लगी है। एफआईआर गिरीश ने अज्ञात में दर्ज कराई है। दंपति के शव का अंतिम संस्कार देर शाम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed