{"_id":"f2dc460c5ac4e80cb2ec0fef3cd9cf6c","slug":"dm-ssp-raid-in-agra-central-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलों में छापे से पहले ही ‘सफाई’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेलों में छापे से पहले ही ‘सफाई’
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
रविवार सुबह साढ़े नौ बजे डीएम पंकज कुमार और एसएसपी राजेश डी. मोदक,
विज्ञापन
एएसपी सलमान ताज पाटिल, सीओ सदर असीम चौधरी, सीओ हरीपर्वत एके सिंह कई
थानों के फोर्स के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे। इसी वक्त एडीएम नगेंद्र शर्मा
के साथ एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह जिला जेल पहुंचे। पुलिसकर्मियों की
टीमें बनाकर बैरकों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। पाकशाला में साफ सफाई पर
ध्यान देने को कहा।
सेंट्रल जेल में मुख्तार अंसारी की बैरक की चेकिंग सलमान ताज ने की। पुलिस ने बृजेश मावी, राजेश टोंटा, हरेंद्र राणा गैंग के सदस्यों के बारे में पूछताछ के बाद उनकी बैरकों को भी खंगाल डाला। जब तक अधिकारी चेकिंग करते रहे जेल अफसरों की सांसें अटकी रहीं। तकरीबन दो घंटे की चेकिंग में 11.30 बजे तक दोनों जेलों में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। एसएसपी ने बताया कि सेंट्रल जेल और जिला जेल में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक संतलाल यादव, जेलर प्रमोद त्रिपाठी समेत अन्य जेल अधिकारी मौजूद रहे।